{"_id":"19-38745","slug":"Kangra-38745-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल
Kangra
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां-धर्मशाला सड़क पर सपेल गांव के पास एक आयशर कैंटर (टैंपो) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में लाया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों घायलों को टीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम चंद के मुताबिक नगरोटा सूरियां निवासी बलवान व उसका बेटा आतिश मोटरसाइकिल पर धर्मशाला की ओर जा रहे थे। सपेल गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और कैंटर को तुरंत मोड़कर धर्मशाला की ओर भाग गया। पुलिस ने कैंटर को भौरवल्ली स्टोन क्रेशर से बरामद कर लिया है। जबकि कैंटर ड्राइवर फरार है। उधर, घायल बाप-बेटे को सड़क पर तड़पता देख कांगड़ा से नगरोटा सूरियां आ रही वालिया बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने प्राथमिक उपचार के लिए बस में बिठा लिया। लेकिन थोड़ी ही दूरी पर 108 एंबुलेंस आ गई और घायलों को बस से उसमें शिफ्ट कर स्थानीय अस्पताल लाया गया। पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम चंद ने कहा कि चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।