{"_id":"19-38591","slug":"Kangra-38591-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त
Kangra
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दिवाली की रात एक परिवार पर ऐसी कहर बन कर बरपी की उसका घर ही तबाह हो गया। जमुना देवी पत्नी शंभू दास निवासी ज्वालामुखी जो मकान की ऊपरी मंजिल पर रहती थीं। गत दिवस अचानक घर की खिड़की से पटाखा फटकर अदंर आ गया। इससे कमरे में रखे सिलेंडर में आग लग गई। सिलेेंडर में जोरदार घमाका हो गया और सिलेंडर घर की छत को फाड़ कर सड़क पर आ गिरा, लेकिन गनीमत यह रही कि उस समय घर के सदस्य मौजूद नहीं थे। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। नगर पंचायत की प्रधान अनिल प्रभा ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। वहीं, तहसीलदार ज्वालामुखी देवी राम के निर्देशानुसार पटवारी गोपाल कृष्ण और कानूनगो केसरी सिंह ने पांच हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की। इस घटना में पीड़ित परिवार का करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन