{"_id":"19-38484","slug":"Kangra-38484-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत चार पर मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समेत चार पर मारपीट का केस
Kangra
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत गांव पराल फलाई में पंचायत पराल के प्रधान समेत तीन अन्य लोगों पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार कुलविंद्र सिंह राणा निवासी पराल ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि वह गांव फलाई में अनाज मंडी में धान बेचने के लिए गया हुआ था। शाम के लगभग 7 बजे पंचायत प्रधान पराल केवल कृष्ण (फौजी) अपने तीन अन्य साथियों सहित अनाज मंडी में आया और अकारण उनके साथ मारपीट की। वहीं मारपीट के दौरान किसी नुकीली चीज से वार कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी नरेश ठाकुर ने बताया कि पंचायत प्रधान पराल केवल कृष्ण, दीपक कुमार, मंगा राम तथा कशमीर सिंह के खिलाफ धारा 341, 323, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
देहरी में मनाया शहीदी दिवस
रैहन (कांगड़ा)। बजीर राम सिंह महाविद्यालय देहरी में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी बजीर राम सिंह पठानिया की याद में शहीदी दिवस मनाया गया। मौके पर कालेज में आयोजित कार्यक्रम मेें प्रो. किरण कांता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के छात्रों ने आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर प्रो. विनोद ठाकुर, प्रो. धर्मवीर कपूर मौजूद रहे।