फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   षड्यंत्र रच सकती है कांग्रेस : शांता

षड्यंत्र रच सकती है कांग्रेस : शांता

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला/ नगरोटा बगवां। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मेें डूबी कांग्रेस भाजपा के खिलाफ इस चुनावी माहौल में कोई षड्यंत्र रच सकती है। लिहाजा भाजपा कार्यकर्ताओं को सचेत रहना होगा। शांता कुमार खनियारा में जनसभा में बोल रहे थे। उनका मुख्य कर्तव्य भाजपा कार्यकर्ताओं को जागरूक करना है।
विज्ञापन

इससे पूर्व नगरोटा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शांता ने कहा कि दोनों हाथों से देश को लूट रही कांग्रेस को जनता वोट क्यों दे। उन्होंने कहा कि आजादी पूर्व बाहरी ताकतें देश को लूटती रहीं जबकि अब यह काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। गुलामी तो चली गई लेकिन लूट जारी है। कांग्रेस नेताओं द्वारा देश को लूटने के नित नए खुलासे हो रहे हैं। देश की इतनी खतरनाक स्थिति पहले कभी नहीं थी। उन्होंने वीरभद्र सिंह पर भी कथित रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए। भाजपा देश के सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही है, ऐसे में कांग्रेस वोट पाने की कैसे हकदार हो सकती है। इस मौके पर शांता कुमार ने धूमल सरकार की जमकर सराहना की । दावा किया कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा पुन: सत्ता प्राप्त करेगी। इस जीत के बाद केंद्र सरकार का पतन हो जाएगा। शांता ने कार्यकर्ताओं को अपने प्रत्याशी को जिताने को आवश्यक टिप्स देते हुए उनमें जोश भरा। खनियारा में मंडल अध्यक्ष कृपाल परमार ने उन्हें शाल व टोपी भेंट की। उद्योग मंत्री किशन कपूर उनके साथ रहे। नगरोटा में मंडल भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शांता कुमार को बाइकों के एक काफिले के साथ मलां से सम्मेलन स्थल तक लाया गया।
विज्ञापन

सम्मलेन में पार्टी प्रत्याशी मंगल चौधरी, मंडल भाजपा अध्यक्ष कबीर कपूर, महामंत्री तिलक वर्मा व अमित शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. नरेश विरमानी, सुशीला भाटिया व सुरेश दीवान, पार्टी नेता जितेंद्र सोढी, बलराम पुरी, अश्वनी गिल, प्रवीण काइस्था, समस्या देवी, निर्मला सोहल, तृप्ता देवी व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed