फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर मेेें 50 फीसदी फसल तबाह

पालमपुर मेेें 50 फीसदी फसल तबाह

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में शुक्रवार देर शाम को इलाके में हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
शुक्रवार देर शाम इलाके के बिंद्रावन, भगोटला, आईमा, घुग्गर, बिंद्रावन, मैंझा, बंदला, कंडी, जिया, बड़सर, लटवाला, खारटी, दियाला, नगरी, चचियां, गोपालपुर, बगौड़ा, कंडवाडी, स्पैड़ू, नैण आदि गांवों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नैण के प्रधान अमरजीत सिंह, सुदर्शन जंवाल, चौधरी चुनी लाल, स्वरूप राम, मुरली, रविंद्र, देश राज, सुशील, पुन्नू राम, माधो, किशोरी लाल, अर्जुन, धुज राम, सतीश, विष्णु दास, प्यार चंद, ठाकुर दास, ईश्वर सिंह, करतार चंद आदि लोगों ने कहा कि ओलों से उनकी करीब पचास प्रतिशत गेहूं की फसल तबाह हो चुकी है।


राजस्व मंत्री को दी रिपोर्ट : प्रवीण
ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान को लेकर विधायक प्रवीण ने राजस्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर को रिपोर्ट दे दी है। साथ ही उन्होंने तहसीलदार पालमपुर को किसानों के हुए नुकसान को देख फील्ड पटवारी को फसल के नुकसान का जायजा लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed