{"_id":"30133","slug":"Kangra-30133-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को सत्ता से बाहर करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को सत्ता से बाहर करने की शपथ
Kangra
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ ने टेट के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ अब कड़ा रुख अपना लिया है। महासंघ ने शुक्रवार को धर्मशाला में प्रदेश सरकार को झूठों की सरकार की संज्ञा देते हुए आगामी विस चुनावों में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की शपथ ली। टेट के विरोध में महासंघ ने शुक्रवार को धर्मशाला में रोष रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इस मौके पर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक गुलेरिया, मुख्य सलाहकार आशीष बहल, मदन कुमार, मीना, मीनाक्षी, सपना, अनीता, राकेश, स्मृति, मुकेश, रेणु, मोनिका, संजीव, अनिल, राजीव, पायल, शिखा, सतीश तथा अशोक समेत अन्य जेबीटी शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि जेबीटी प्रशिक्षण के समय प्रदेश सरकार ने जो प्रपत्र जारी किया था, उसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा का कोई जिक्र नहीं था। लेकिन अब सरकार ने जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति के समय टेट की शर्त को लागू कर दिया, जो सरासर अन्याय है। इन बेरोजगार जेबीटी शिक्षकों ने कहा कि वीरवार को धर्मशाला में सभी जेबीटी शिक्षकों ने शपथ ली है कि अब प्रदेश सरकार को आगामी विस चुनावों में सत्ता से बाहर निकाल फेंकेंगे। इस मौके पर महासंघ ने टेट के विरोध में एडीएम के माध्यम से केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल और वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भी भेजा।
चौथे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
वहीं जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापक संघ का क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष कपिल ठाकुर, सतपाल, शिवानी शर्मा, मनीषा गुरंग, मोनिका कौंडल, करम सिंह, प्रवीण कुमार, अजय, अनु शर्मा, बवलेश, सिकंदर तथा अनामिका आदि बेरोजगार शिक्षक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती क्रमिक अनशन जारी रहेगा।