फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चार सौ बीसी में पटवारी गिरफ्तार

चार सौ बीसी में पटवारी गिरफ्तार

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर/थुरल (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के थुरल इलाके की पंचायत बंदाहू के गांव चूला में एक व्यक्ति की जमीन पर धोखाधड़ी से दुकानें बनाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक पटवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पटवारी पर कथित तौर पर जमीन के फर्जी कागज बनाने का आरोप है। जबकि पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बंदाहू पंचायत के गांव चूला में धर्म सिंह ने उसी गांव के व्यक्ति रवि कुमार की जमीन पर 2000 में धोखाधड़ी से पालमपुर-सुजानपुर सड़क पर दुकानें बना ली थीं। रवि कुमार ने थुरल पुलिस में धर्म सिंह के खिलाफ 29 जनवरी 2012 को शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि इससे पहले भी रवि कुमार कई शिकायतें कर चुका था। इस बार थुरल पुलिस ने जमीन की आई शिकायत पर पूरी छानबीन की तो उसमें पाया कि धर्म सिंह ने धोखाधड़ी से दुकानें बनाई हैं। इस पर पुलिस ने उसे 8 मई को गिरफ्तार किया था। उसे बाद में न्यायालय से जमानत मिल गई थी। पुलिस इस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही थी कि पुलिस ने पटवारी मेहर चंद निवासी धनोआ (बड़ोह) को गिरफ्तार कर लिया है। वह वर्तमान में हार-11(बड़ोह) में ही तैनात है।
विज्ञापन

उधर, थुरल पुलिस के प्रभारी श्याम लाल ने कहा कि पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में धारा 447, 420, 468 व 471 के तहत पटवारी मेहर चंद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed