{"_id":"29936","slug":"Kangra-29936-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने बोला हल्ला
Kangra
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में सोमवार को मांगाें को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाने और रीजनल सेंटर को खनियारा स्थित नए भवन में शिफ्ट करने का मांग रखी है।
विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की गलतियों से परीक्षा परिणामों में देरी हो रही है। इससे विद्यार्थियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री विशाल नैहरिया ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि एलएलबी की प्रवेश प्रक्रिया की तिथि को आगे बढ़ाया जाए, जिससे जो विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया फार्म नहीं भर सके हैं, उनको मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान रीजनल सेंटर निदेशक के माध्यम से विश्वविद्यालय के वीसी और सरकार को मांगपत्र सौंपा गया है कि विद्यार्थी परिषद की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। नए सत्र के शुभारंभ पर ही रीजनल सेंटर को खनियारा स्थित रीजनल सेंटर के नए भवन में शिफ्ट करवाया जाए।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष बजीरू राम, एससीए अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष गौरव मेहता, सचिव राजेश कुमार, सहसचिव मोनिका, इकाई उपाध्यक्ष आंचल रणौत, मीनाक्षी राणा, सुषमा राणा, सुनीता, भावना, आशा, नूतन, प्रवीण कुमारी, रेखा, रेणू, पंकज कुमार और अक्षय कुमार उपस्थित रहे।