{"_id":"29723","slug":"Kangra-29723-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में प्रदर्शन करेेंगे तकनीकी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में प्रदर्शन करेेंगे तकनीकी कर्मचारी
Kangra
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल तकनीकी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय में मांगों को लेकर नारेबाजी की और इन्हें जल्द पूरा करने का आग्रह किया। संघ के मंडल संगठन सचिव मुंशी राम ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की निगम में चल रही कमी को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन व सरकार से संघ से जुड़े अनुबंधित कर्मचारियों को समायोजित करने, परिवहन निगम को रोडवेज का दर्जा देने, कार्यशाला में आधुनिक मशीनें व औजारों की व्यवस्था करने और संशोधित वेतनमान को एकमुश्त जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 8 मई को शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन