{"_id":"29562","slug":"Kangra-29562-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चार सौ में लगेगी पूरी बत्तीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चार सौ में लगेगी पूरी बत्तीसी
Kangra
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। एफआरयू नगरोटा बगवां में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में वित्त वर्ष 2012-13 के लिए 40.55 लाख रुपए का बजट पारित किया गया। बीएमओ विनोद चौधरी ने बताया कि बैठक में दांतों का डेंचर दो सौ से चार सौ तथा एक्स रे में पांच रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अस्पताल में कैंटीन स्थापित करने तथा सभी वार्डों में अग्नि रोधक यंत्र स्थापित करने की योजना पर भी सहमति जताई गई। लैब टेक्नीशियन के मानदेय को दो हजार से बढ़ाकर चार हजार करने का भी फैसला लिया गया।
एसडीएम कांगड़ा विनय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि उपरोक्त बजट विभिन्न मदों पर खर्च किया जाएगा। इसमें अस्पताल के लिए मशीनरी की खरीदारी तथा भवन का रखरखाव भी शामिल है। बीएमओ ने बताया कि अस्पताल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण पर चार लाख, मशीनरी और यंत्रों पर ढाई लाख, दंत तथा एक्स रे सामान पर तीन लाख, दवाइयों की खरीद पर डेढ़ लाख, कार्यालय के खर्च के लिए साढ़े तीन लाख, भवन रखरखाव के लिए चार लाख, सेनीटेशन पर दो लाख 85 हजार तथा अन्य राशि अन्य मदों पर खर्च की जाएगी। इस मौके पर आरकेएस सदस्य सचिव डा. प्रेम भारद्वाज, बीडीओ सलीम आजम खान, नप अध्यक्ष हिमांद्री सोनी, जिप सदस्य ओंकार चंद, बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप नारायण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।