फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंद्रह दिन में पूरी होंगी मांगें

पंद्रह दिन में पूरी होंगी मांगें

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) की सोमवार को हुई बैठक में अधिशासी अभियंता ने संघ की मांगों को पंद्रह दिन में पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देसराज पठानिया की अगुवाई में धर्मशाला में अधिशासी अभियंता एसके चौधरी के साथ हुई बैठक में बीस सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों को 8-16-24 का लाभ देने, वार्षिक वेतनवृद्धि समय पर जारी करने, भविष्य निधि की धनराशि के भुगतान के लिए समयावधि निश्चित करने, सात फीसदी डीए कर्मचारियों की भविष्य निधि में जमा करवाने, पंचायतों के माध्यम से पीआरआई स्कीम के तहत नियुक्त कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी बनाने, दस वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके अंशकालीन कर्मियों को नियमित करने, सीवरेज कनेक्शन की स्वीकृति को उपमंडलों के अधीन करने, सरोत्री उपमंडल में कार्यरत दैनिक भोगी कर्मियों को बढ़ी हुई दिहाड़ी का एरियर देने, बेलदार प्रेम चंद को विभागीय वित्तीय लाभ देने, वर्ष 2007 में मृत चौकीदार वासो राम के परिवार को बकाया एरियर व वेतनमान का भुगतान करने समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। एक्सईएन चौधरी ने अधिकांश मांगों को पंद्रह दिन के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, संजय शर्मा, विपिन चौधरी, मुकेश शर्मा, दीप धीमान, कश्मीर सिंह, अमर सिंह, चमन लाल, सुदेश राणा, हंसराज, सुभाष कुमार, हरीश भट्ट तथा विजय धनोटिया समेत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई के आखिर मेें राज्य स्तरीय बैठक
पठानिया ने बताया कि भामसं की प्रदेश कार्यकारिणी की राज्य स्तरीय बैठक मई के अंतिम सप्ताह में धर्मशाला में होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed