फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आज मैक्लोडगंज में चुना जाएगा बैस्ट कप्पल

आज मैक्लोडगंज में चुना जाएगा बैस्ट कप्पल

Sun, 30 Dec 2018 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
आज मैक्लोडगंज में चुना जाएगा बैस्ट कप्पल
आज मैक्लोडगंज में चुने जाएंगे बेस्ट कप्पल और डांसर
विज्ञापन

नए साल के स्वागत को पर्यटन निगम तैयार, क्लब हाउस में होगा सेलिब्रेशन
धर्मशाला-मैक्लोडगंज के निजी होटल मालिकों ने पर्यटकों को दिए कई ऑफर
विपिन चौधरी
धर्मशाला। नववर्ष की आगमन के लिए कांगड़ा पर्यटन निगम तैयार है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर निगम मैक्लोडगंज क्लब हाउस में कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस दौरान बेस्ट चाइल्ड डांसर, बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट फिमेल डांसर और भागसू क्रीम चुनी जाएगी। डांस के साथ मील्स और स्नैक्स पर्यटकों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं, धौलाधार होटल में लोगों को हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे। पहले यह सेलिब्रेशन कार्यक्रम धौलाधार होटल में होता था, लेकिन धौलाधार होटल में चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के चलते इस सेलिब्रेशन को इस बार मैक्लोडगंज क्लब हाउस में आयोजित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर धर्मशाला-मैक्लोडगंज में चल रहे निजी होटल मालिकों ने भी पर्यटकों के लिए विशेष ऑफर दिए हैं। हर होटल में जहां बेस्ट कप्पल, बेस्ट डांसर और बेस्ट फिमेल को चुना जाएगा, वहीं उनके लिए विशेष प्रकार के व्यंजनों का इंतजाम भी निजी होटल व्यवसायियों ने किया है। इसके अलावा सायं 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक गीत-संगीत की महफिल सजेगी। पर्यटन निगम धर्मशाला के एजीएम अश्वनी सोनी ने बताया कि निगम के सभी होटल पूरी तरह से पैक हैं। उन्होंने बताया कि नववर्ष के दौरान निगम के होटलों में हिमाचली व्यंजन पर्यटकों को परोसे जाएंगे। वहीं, होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा के अनुसार नववर्ष पर यहां के होटलों में 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर निजी होटल ऑपरेटर अपने होटलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं, जिसमें बेस्ट कप्पल, बेस्ट मेल और फीमेल डांसर के अलावा बेस्ट चाइल्ड डांसर को भी चुना जाएगा।
इनसेट
सुरक्षा-व्यवस्था का जिम्मा दो रिजर्व बटालियनों पर
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज सहित अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से दो रिजर्व बटालियनें तैनात की जाएंगी। इसके अलावा जगह-जगह कांगड़ा पुलिस नाके लगाएगी। साथ ही 31 दिसंबर को रात्रि गश्त में भी बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि सुरक्षा-व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा सके। वहीं पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अगर जरूरत पड़ी तो ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन


इंज्वाय करें, पर हुड़दंग न मचाएं लोग : दिनेश
एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग नए साल के आगमन पर इंज्वाय करें, पर किसी प्रकार का हुड़दंग न मचाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस हुड़दंग मचाने पर कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों को ड्राइविंग न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed