फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आग जूझाने आए गैस एंजेसी व अग्निशमन विभाग के यंत्र नहीं चले

आग जूझाने आए गैस एंजेसी व अग्निशमन विभाग के यंत्र नहीं चले

Sun, 30 Dec 2018 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
आग जूझाने आए गैस एंजेसी व अग्निशमन विभाग के यंत्र नहीं चले
सिलिंडर में आग, नहीं चले गैस एजेंसी और अग्निशमन विभाग के यंत्र
विज्ञापन

रेत से गैस सिलिंडर की आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल के लब में गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार लब में गर्म कपड़े बेचने वाले कश्मीरी मूल के गुलामदीन ने नया गैस सिलिंडर लिया। जैसे ही उसने सिलिंडर को चूल्हे से जोड़ने के बाद आग जलाई, तो सिलिंडर में आग लग गई। गुलामद्दीन ने तुरंत सिलिंडर को बाहर खुले में फेंक दिया। रोहित परमार ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र जवाली में दी तथा गैस एजेंसी को भी सूचित किया। गैस एजेंसी के कर्मी अग्निशमन यंत्र को लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन जैसे ही अग्निशमन यंत्र को सिलिंडर बुझाने के लिए प्रयोग किया जाना लगा तो वह चला ही नहीं। थोड़ी देर के बाद अग्निशमन विभाग का छोटा वाहन मौके पर पहुंचा और उसका अग्निशमन यंत्र भी नहीं चला। विभाग के कर्मियों ने लोगों की सहायता से साथ में पड़ी रेत को सिलिंडर पर डालकर आग पर काबू पा लिया। साथ ही अग्निशमन विभाग का बड़ा वाहन भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं, जवाली थाना के एसएचओ नीरज राणा भी पहुंच गए। गैस एजेंसी का अग्निशमन यंत्र व अग्निशमन विभाग का अग्निशमन यंत्र का न चलना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस एजेंसी के समीप जंगल में लगी आग
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में परिधि गृह व गैस एजेंसी के समीप जंगल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना किसी ने अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इधर, फायर ऑफिसर धर्मशाला एसके चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed