फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वकीलों को भी मिले हड़ताल का अधिकार: एसोसिएशन

वकीलों को भी मिले हड़ताल का अधिकार: एसोसिएशन

Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
वकीलों को भी मिले हड़ताल का अधिकार: एसोसिएशन
वकीलों को भी मिले हड़ताल
विज्ञापन

का अधिकार : एसोसिएशन
हड़ताल के खिलाफ आए फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करे काउंसिल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को कोर्ट के बहिष्कार, प्रदर्शन और अन्य मामलों में कोर्ट बंद न करने के फैसले के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया से जिला बार एसोसिएशन धर्मशाला ने पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग उठाई है। इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन धर्मशाला ने खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार और उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है।

जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष तरुण शर्मा के नेतृत्व में धर्मशाला में तीनों मंत्रियों को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बार एसोसिएशन ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से वकीलों के मौलिक अधिकारों का हनन होगा। इसलिए इस फैसले के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया को कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए। क्योंकि, कोर्ट के फैसले के अनुसार बार एसोसिएशन किसी भी सूरत में कोर्ट का बहिष्कार, हड़ताल या फिर अन्य मामलों में काम बंद नहीं कर पाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बॉबी मराठा, महासचिव राजन चौधरी और संयुक्त सचिव संदीप कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed