{"_id":"5b9fecde867a557e8327c3c8","slug":"91537207518-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मणिमहेश में 4 हजार ने किया शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मणिमहेश में 4 हजार ने किया शाही स्नान
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
मिनी मणिमहेश में चार हजार ने किया शाही स्नान
डल में सुबह चार बजे से जुटनी शुरू हुई भीड़
सुरक्षा-व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मिनी मणिमहेेश डल झील में राधाष्टमी के मौके पर करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालु सुबह चार बजे ही डल झील में जुटने शुरू हो गए थे, यह भीड़ देर सायं तक जारी रही।
जानकारी के अनुसार राधाष्टमी के शाही स्नान का शुभ मुहुर्त सुबह चार बजे से शुरू हुआ। शाही स्नान का शुभारंभ मंदिर पुजारी सुभाष चंद ने डल शुद्धीकरण और विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद किया। सुबह चार बजे से शुरू हुए इस शाही स्नान के दौरान देर सायं तक करीब चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने डल झील में पवित्र शाही स्नान किया। वहीं, जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा। वहीं, शाही स्नान के लिए जहां परिवहन निगम ने विशेष बसें शुरू की थीं, वहीं निजी गाड़ियों और टैक्सियों के माध्यम से भी श्रद्धालु शाही स्नान के लिए डल झील पहुंचे। एसडीएम धर्मशाला एवं सहायक आयुक्त (मंदिर) धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि शाही स्नान के लिए जिला प्रशासन ने पूरे इंतजामात किए हुए थे। इस दौरान जहां बिजली, पानी और शौचालयों की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की थी, वहीं गोताखोरों की व्यवस्था भी डल झील में जिला प्रशासन ने की थी। इसके अलावा टैक्सी यूनियन मैक्लोडगंज, गंगाधर समाज सेवा संघ और स्थानीय लोगों ने भी अलग से लंगर और चाय-पान की व्यवस्था की हुई थी।