फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   23 पार्षदों के साथ आए, 15 वोट से जीते

23 पार्षदों के साथ आए, 15 वोट से जीते

Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
23 पार्षदों के साथ आए, 15 वोट से जीते
23 पार्षदों के साथ आए और 15 वोट से जीते विशाल
विज्ञापन

लाइव रिपोर्ट
दरवाजे तक विधायकों ने छोड़े भाजपा समर्थित जिप सदस्य
आठ वोट किसने डाले विशाल चंबियाल भी रहे हैरान
हरीश चंद्र
धर्मशाला। समय-12 बजे, स्थान-जिला परिषद हॉल धर्मशाला। जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तैयारी पूरी की। 12:12 मिनट पर कांग्रेस समर्थित 23 पार्षदों ने एक साथ एंट्री मारी। जिसमें कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित प्रत्याशी विशाल चंबियाल भी साथ थे। उस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके साथ 27 पार्षद हैं। वहीं, हॉल में पार्षदों के आने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई। 12:36 मिनट तक सिर्फ 26 पार्षदों ने ही पंजीकरण करवाया। 12:59 मिनट पर नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया की अगुवाई में भाजपा समर्थित पार्षदों की गाड़ियों का काफिला जिला परिषद हॉल के गेट पर पहुंचा। उसके बाद विधायक नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कूका, देहरा के विधायक होशियार सिंह, बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, इंदौरा की विधायक रीता धीमान, पूर्व सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक संजय चौधरी 28 जिप सदस्यों को गाड़ी में लेकर पहुंचे। सभी पार्षदों को विधायकों ने गेट तक छोड़ा। 1:15 मिनट पर उपाध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस की ओर से बरंडा वार्ड के विशाल चंबियाल ने नामांकन पत्र भरा। उनके नाम का प्रस्ताव टंग-नरवाणा के बनित कुमार ने रखा, जिसका समर्थन देवेंद्र मनकोटिया ने किया। वहीं, भाजपा की ओर से घाटी वार्ड के शेर सिंह डोगरा ने नामांकन पत्र भरा। शेर सिंह के नाम का प्रस्ताव पूर्व उपाध्यक्ष गगन सिंह ठाकुर ने रखा, जबकि सरदार बगीचा सिंह ने उनके नाम का समर्थन किया। दोनों नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। 2:30 मिनट पर मतदान शुरू हुआ। आधे घंटे में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। 3:02 मिनट पर मतों की गणना निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम मस्त राम भारद्वाज और जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा ने शुरू की। मतगणना में 55 में से कोई भी मत अवैध नहीं पाया गया। विशाल चंबियाल को 35 और शेर सिंह डोगरा को 20 मत पड़े। एडीएम ने मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की। उसके बाद हाल में थोड़ी देर के लिए सन्नाटा छा गया। विशाल चंबियाल भी हैरान रह गए कि उन्हें 27 के अलावा आठ वोट किन सदस्यों ने दिए।


रीता धीमान को आई पुरानी याद
विधायक बनने से पहले जिला परिषद सदस्य रही रीता धीमान भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ गेट से सीधे अंदर की ओर जाने लगी। फिर पीछे से उन्हें भाजपा नेताओं ने रोका। इस पर वहां मौजूद लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed