{"_id":"5b980273867a557ecd2a073e","slug":"91536688755-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटी को मुख्यधारा से जोडने को चलाई योजनाएं:हर्षदभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटी को मुख्यधारा से जोडने को चलाई योजनाएं:हर्षदभाई
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
एसटी को मुख्यधारा से जोड़ने को चलाई योजनाएं : हर्षदभाई
एसटी आयोग के सदस्य ने जानीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य हर्षदभाई वसावा ने मंगलवार को पालमपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में एसटी से संबंधित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। सरकार की ओर से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। जनजाति वर्ग के हर मसले को उपयुक्त मंच पर उठाकर समस्या का उचित समाधान तय किया जाएगा। इसके बाद हर्षद भाई वसावा ने पालमपुर में उपमंडल के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुसूचित जनजाति के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा की। वसावा ने उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानने के अलावा अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार के प्रकरणों के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों को अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने को कहा। उन्होंने विशेषकर भेड़-बकरी पालकों की समस्याओं के निदान को प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा एसटी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, प्रवीण शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत के प्रधान विजय भट्ट, बीडीसी भवारना की अध्यक्ष कमला कपूर, मदन भरमौरी, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान और विद्यालय की प्रधानाचार्य वृंदा शर्मा आदि मौजूद रहीं।