फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एक ही दिन रख दी हिंदी एमफिल और डीएलओ की परीक्षा

एक ही दिन रख दी हिंदी एमफिल और डीएलओ की परीक्षा

Tue, 11 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
एक ही दिन रख दी हिंदी एमफिल और डीएलओ की परीक्षा
परीक्षा एक ही दिन होने से असमंजस
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमफिल हिंदी की प्रवेश परीक्षा और जिला भाषा अधिकारी भर्ती परीक्षा एक ही तिथि को होने से सैकड़ों युवाओं में रोष है। विवि ने पहले ही एमफिल प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर को लेने की घोषणा की थी, जबकि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जिला भाषा अधिकारी भर्ती के लिए भी 19 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी है। विवि ने एमफिल प्रवेश परीक्षा का 11 बजे का समय निर्धारित किया है, जबकि डीएलओ की परीक्षा दस बजे होगी। अभ्यर्थियों पवन कुमार, सपना देवी, सुनील, राजेश सहित अन्यों का कहना है कि जिला भाषा अधिकारी के लिए शैक्षणिक योग्यता हिंदी या संस्कृत में स्नातकोत्तर है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने एमए हिंदी की है, उन्होंने डीएलओ और एमफिल प्रवेश परीक्षा का फार्म भी भरा है। लेकिन, अब अभ्यर्थी दो में से केवल एक ही परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और राज्य लोक सेवा आयोग से परीक्षाओं की तिथियों में फेरबदल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed