फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बालक विद्यालय नगरोटा बगवां में नहीं होगा बाल मेला

बालक विद्यालय नगरोटा बगवां में नहीं होगा बाल मेला

Sat, 21 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बालक विद्यालय नगरोटा बगवां में नहीं होगा बाल मेला
बालक स्कूल नगरोटा बगवां में नहीं होगा मेला
विज्ञापन

स्कूल में नगरोटा बगवां बाल मेले की अनुमति रद्द
शिक्षा विभाग ने दिया कोर्ट के आदेश का हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालक नगरोटा बगवां परिसर में इस साल बाल मेले की गतिविधियां आयोजित नहीं होंगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल में बाल मेले के आयोजन को दी अनुमति को रद्द कर दिया है। ऐसे में पूर्व मंत्री जीएस बाली के जन्मदिन पर 26 और 27 जुलाई को होने वाले बाल मेले से संबंधित कोई भी गतिविधि स्कूल परिसर में आयोजित नहीं हो सकेगी। शिक्षा विभाग ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए बाल मेले के आयोजन की स्वीकृति को रद्द किया है। इस संबंध में उपनिदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा ने प्रधानाचार्य और बाल मेला कमेटी के अध्यक्ष को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। नगरोटा बगवां में पूर्व मंत्री जीएस बाली के जन्मदिन पर करीब बीस सालों से बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के तहत रावमापा नगरोटा बगवां में भी कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसके चलते इस बार भी बाल मेले के आयोजन को लेकर मेला कमेटी ने शिक्षा विभाग को प्रार्थना पत्र सौंपा था लेकिन शिक्षा विभाग ने कोर्ट का हवाला देकर नगरोटा बगवां (बालक) स्कूल में बाल मेले के तहत होने वाली गतिविधियों के आयोजन पर रोक लगा दी है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा केके शर्मा ने बताया कि रावमापा (बालक) नगरोटा बगवां में बाल मेले के आयोजन को लेकर अनुमति रद्द कर दी गई है। इस संबंध में स्कूल प्रधानाचार्य और बाल मेला कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed