{"_id":"5afc7b254f1c1bd7408b5d39","slug":"91526496037-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी में पहाड़ी पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी में पहाड़ी पर लगी आग
Updated Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ी में पहाड़ी पर भड़की आग
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा बगवां की कबाड़ी पंचायत में दोपहर बाद लगभग तीन बजे एक पहाड़ी में लगी भयंकर आग से साथ लगते रिहायशी इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया। आग इतनी भयंकर रूप से फैली कि उसने वन और प्राकृतिक संपदा के अलावा बांसों के झुंडों को अपनी चपेट में लेकर काफी नुकसान कर दिया। नगरोटा बगवां के फायर ब्रिगेड प्रभारी पीआर चौहान ने बताया कि उन्हें करीब सवा तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की दो गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो निकटवर्ती रिहायशी इलाके में नुकसान कर सकती थी।