फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के भरे जाएंगे 393 पद

प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के भरे जाएंगे 393 पद

Mon, 26 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षित स्नातक  अध्यापकों के भरे जाएंगे 393 पद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के रिक्त पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। विभाग ने अध्यापकों के 393 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत अप्रैल में अध्यापकों की काउंसलिंग होगी। इससे पूर्व काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के पूर्व सैनिकों के आश्रितों के प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला के 125, टीजीटी नॉन मेडिकल 96, टीजीटी मेडिकल 40, जबकि टीजीटी मेडिकल के 132 पद भरे जाएंगे। इसके लिए टीजीटी (आर्ट्स) के लिए पूर्व सैनिकों के आश्रितों को सामान्य वर्ग में 2002, ओबीसी 2005, एससी 2007 और एसटी के 2016 बैच के बीएड पास अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए जा रहे हैं। टीजीटी नॉन मेडिकल पूर्व सैनिकों के आश्रितों में सामान्य वर्ग के 2004, ओबीसी 2007, एससी 2014 और एसटी अप टू डेट, जबकि टीजीटी मेडिकल के लिए अनारक्षित सामान्य वर्ग के 2002, सामान्य बीपीएल 2006, स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों के अप टू डेट और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के 2005 बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा टीजीटी मेडिकल के लिए ओबीसी अनारक्षित वर्ग 2005, बीपीएल और स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों के अप टू डेट, पूर्व सैनिकों के आश्रितों के 2008, एससी के अनारक्षित वर्ग के 2006, बीपीएल, स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के अप टू डेट, जबकि एसटी के अनारक्षित वर्ग को 2007, बीपीएल और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के अप टू डेट बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए कॉल लेटर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इन तिथियों को होगी काउंसलिंग
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा के धर्मशाला स्थित कार्यालय में पूर्व सैनिकों के आश्रितों के नौ से 11 अप्रैल तक टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नान मेडिकल 11 और 12 अप्रैल, टीजीटी मेडिकल 13 अप्रैल, जबकि टीजीटी मेडिकल के 16 और 17 अप्रैल को काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार कार्यालय के जरिये भेजे गए हैं कॉल लेटर
रोजगार कार्यालय में 25 नवंबर 2017 से पहले पंजीकृत बीएड टेट पास को कॉल लेटर भेजे गए हैं। निर्धारित तिथि से पहले पंजीकृत अभ्यर्थी यदि टेट पास है और उसे कॉल लेटर जारी नहीं हुआ है। ऐसे अभ्यर्भी रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र लेकर भी काउंसलिंग में भाग ले सकता है।


-टीजीटी के पदों को भरने के लिए अप्रैल में काउंसलिंग होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। काउंसलिंग के लिए जिन अभ्यर्थियों को कॉल लेटर नहीं मिलेंगे, वह www.ddeekangra.in पर संपर्क कर सकते हैं।
- दीपक किनायत, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed