{"_id":"5a5ba4c04f1c1b62268b4623","slug":"91515955392-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल रेल सेवाओं के विरोध में गुलेर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल रेल सेवाओं के विरोध में गुलेर में प्रदर्शन
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नवभारत एकता दल और गुलेर के लोगों ने रेलवे स्टेशन के बाहर कांगड़ा घाटी की बदहाल रेल सेवाओं के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इससे पहले लोगों ने रैली भी निकाली। प्रदर्शन में नवभारत एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा और किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरदयाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रोष रैली में क्षेत्र की कुछ सामाजिक इकाइयों और कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। लोगों ने मांग उठाई है कि 2014 से जिले में रेल सेवाएं बदहाल होती जा रहीं हैं, जिन्हें सुचारु रूप से चलाया जाए, क्योंकि इस सेक्शन पर रेल सेवा भरोसे लायक नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे मंडल फिरोजपुर अचानक ट्रेनों को बंद कर देता है, लोग मांग कर रहे हैं कि इस सेक्शन चार में और नई ट्रेनें चलाई जाएं, लेकिन रेल विभाग कई सालों साल से चल रही 14 ट्रेनों को भी नहीं चला पा रहा है। इसलिए लोग मांग कर रहें हैं कि 2 सस्पेंडेड ट्रेनों को भी जल्द बहाल किया जाए, दूसरा सभी हाल्ट स्टेशनों पर ट्रेनों के हाल्ट की व्यवस्था हो, पठानकोट में कांगड़ा घाटी प्लेटफार्म पर ही टिकट खिड़की खुले, पटरी को नैरो गेज से ब्राड गेज में बदला जाए और केंद्र राज्य के अंशदान क्रमश: 90 और दस प्रतिशत के अंशदान पर निर्माण करवाया जाए। गुलेर, नगरोटा सुरियां, ज्वाली, रेलवे स्टेशनों पर यात्री रिटायरिंग रूम की व्यवस्था की जाए और सभी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाएं।