फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कई अड़चनों के बीच राष्ट्रपति अवॉर्ड जीत लाए सीयू के प्रोफेसर

कई अड़चनों के बीच राष्ट्रपति अवॉर्ड जीत लाए सीयू के प्रोफेसर

Fri, 29 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कई अड़चनों के बीच राष्ट्रपति अवॉर्ड जीत लाए सीयू के प्रोफेसर
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में भले ही हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर भले ही पूरा साल भर उठक-पठक रही, लेकिन कई अड़चनों के बीच केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीपक पंत ने जहां अपनी बौद्धिक क्षमता की बदौलत राष्ट्रपति अवार्ड जीता, तो वहीं स्कूली शिक्षा में स्कूल शिक्षा बोर्ड भी पीछे नहीं रहा और इस साल मई माह में स्कूल शिक्षा बोर्ड को देश के सर्वोत्तम शिक्षा बोर्डों में चुन कर सम्मानित किया गया। उच्चत्तर शिक्षा में इन दोनों ही संस्थानों ने साल भर में कई झंडे गाढ़े हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के आगे इस साल न केवल भवन को लेकर अड़चनें थीं, जबकि शाहपुर से धर्मशाला विषय शिफ्ट करने के लिए आंदोलन का भी सीयू प्रशासन को करना पड़ा। शाहपुर में स्थानीय लोगों ने करीब एक सप्ताह तक आंदोलन जारी रखा।
विज्ञापन

बाक्स
सीयू भवन को लेकर खूब हुई खींचतान
केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि चयन को लेकर पूरा साल खींचतान रही। दस जुलाई को देहरा में सीयू के भवन निर्माण के लिए भूमि की निशानदेही होनी थी। इससे ठीक एक दिन पहले धर्मशाला के जदरांगल स्थित सीयू के लिए प्रस्तवित 30-32 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार ने सीयू के नाम हस्तांतरित कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट.....
धर्मशाला शिफ्ट किए आधा दर्जन विषय
सीयू के शाहपुर स्थित अस्थायी परिसर से धर्मशाला में बीएड कॉलेज भवन के सीयू के नाम हस्तांतरित होने के तुरंत बाद एक अगस्त को आधा दर्जन विषय धर्मशाला शिफ्ट किए गए। इसमें एमएससी, हिंदी, इतिहास, टीचर एजूकेशन, एमएसडब्ल्यू, सोशियोलॉजी, ट्राइबल, अंबेडकर और दीनदयाल चेयर को धर्मशाला शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती शुरू की, लेकिन प्रक्रिया नहीं हुई पूरी
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने जून माह में 80 विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। लेकिन, यह प्रक्रिया केवल आवेदन तक ही सीमित रही। भर्ती प्रक्रिया इससे आगे नहीं बढ़ पाई।
इनसेट.....
बोर्ड ने विक्रय केंद्र किए कैशलेस, डिजिटल इंडिया को दिया बढ़ावा
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने साल-2017 शुरू होते ही सभी पुस्तक विक्रय केंद्रों को कैशलेस करने के ऑर्डर जारी कर दिए। इसके चलते पुस्तक विक्रय केंद्रों में कैश के बजाय, ऑनलाइन पेंमेंट लेना शुरू किया। बोर्ड ने जनवरी-2017 से ही यह प्रणाली शुरू कर दी। इसके अलावा बोर्ड ने डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा दिया है। इसके तहत बोर्ड ने विद्यार्थियों के ई-लॉकर बनाने की योजना को देश भर में सबसे पहले शुरू करने की पहल की।
इनसेट....
धर्मशाला कॉलेज के समारोह में आए दलाई लामा
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में करीब डेढ़ दशक बाद बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने किसी कार्यक्रम में शिरकत की। पांच दिसंबर को कॉलेज के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दलाई लामा ने शिरकत की। हालांकि, कॉलेज के सभागार में साल भर में करीब तीन से चार कार्यक्रम बौद्ध धर्म गुरू के हुए। इसमें कॉलेज का एक ही कार्यक्रम था।

इनसेट....
भेड़पालक के बेटे ने सेट में किया टॉप
विधान सभा क्षेत्र शाहपुर के हारचक्कियां के भेड़पालक बुशहरी राम के बेटे अजय ने सेट के राजनीतिक शास्त्र विषय में प्रदेश भर में टॉप करके सबको चौंका दिया। भेड़पालक के बेटे ने इससे पूर्व एचपीयू की एमफिल प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि सेट में टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed