{"_id":"5a3c027b4f1c1b156b8bda70","slug":"91513882235-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरी कालेज में कक्षाओं का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरी कालेज में कक्षाओं का बहिष्कार
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देहरी में प्राचार्य आशीथ कुमार मिश्रा की ओर से छात्रों और स्टाफ के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर छात्र संगठनों ने वीरवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया।
जिला महाविद्यालय छात्र प्रमुख रूबल शर्मा, एसएफआई कैंपस प्रधान मनमोहन और एबीबीपी के कैंपस प्रधान रोहित राणा के संयुक्त नेतृत्व में विद्यार्थियों ने लगभग एक घंटे तक कक्षाओं बहिष्कार किया। कॉलेज विद्यार्थियों ने प्राचार्य आशीथ कुमार मिश्रा के निष्कासन की मांग को लेकर उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए जम कर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने कहा कि प्राचार्य के विद्यार्थियों और स्टाफ के प्रति व्यवहार को लेकर डीसी कांगड़ा को अवगत करवा दिया है। वहीं, प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के उपकुलपति और शिक्षा विभाग के निदेशक को भी पत्राचार के जरिये इसकी जानकारी दे दी है, लेकिन प्राचार्य के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छात्र नेताओं ने चेताया है कि जब तक कॉलेज से प्राचार्य को निष्कासित नहीं किया जाता, तब तक विद्यार्थी कक्षाओं का बहिष्कार करते रहेंगे। इस मौके पर रूपांश राणा, प्रजापति विश्वजीत, दिनेश, अमन, शीतल, नैना शर्मा, पूजा ,अर्चित, विशाल सिंह, अतुल शर्मा, भानू, सपना, सोनम, अरुणा, राधा, साक्षी, ऋषभ, आशीष, अरुण, सक्षम, सचिन, सुप्रिया सहित कई अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।