फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा सिविल अस्पताल के आरकेएस कर्मियों का बढ़ेगा वेतन

कांगड़ा सिविल अस्पताल के आरकेएस कर्मियों का बढ़ेगा वेतन

Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा सिविल अस्पताल के आरकेएस कर्मियों का बढ़ेगा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगड़ा। सिविल अस्पताल कांगड़ा की आरकेएस की गवर्निंग बॉडी की बैठक एसडीएम धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीएमओ तियारा डॉ. स्नेह सूद और एसएमओ प्रभारी डॉ. अंकुश कपूर ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए 89 लाख पचास हजार 409 रुपये का प्रस्तावित बजट पारित किया गया। वहीं, आरकेएस के तहत तैनात कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की स्वीकृति दी गई है।
बैठक में पिछले बजट से शेष बची धनराशि खर्च न किए जाने केकारण भी जाने गए। एसडीएम ने बची हुई धनराशि से नई एंबुलेंस खरीदने का सुझाव देते हुए कहा कि अमूमन जब भी रोगी को एंबुलेंस की जरूरत होती है तो नहीं मिलती है। एंबुलेंस से रोगियों को और ज्यादा सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में रोगियों को ऐसी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिससे उन्हें निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता न पड़े। जो खाना अस्पताल में रोगियों को दिया जाता है, उसे अस्पताल के डॉक्टर स्वयं भी खाएं और उसकी जांच करें। अस्पताल में हर जगह दिशा निर्देश बोर्ड लगाने के साथ साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने सुझाव पेटी रखने के भी
विज्ञापन

निर्देश दिए।
अस्पताल परिसर में बाहर की गाड़ियों को खड़ा न होने देने के सख्त निर्देश एसडीएम ने दिए हैं। अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क पर बनाए गए वर्षालय की मरम्मत करवाने के लिए भी कहा गया। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि प्रस्तावित बजट में नौ लाख रुपये के नए उपकरणों की खरीद की जाएगी। इनमें लैब के लिए सैल काउंटर और कार्डिएक मॉनिटर का प्रावधान रखा गया है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, एसडीओ सुमित बिमल कटोच, इंजीनियर विजय कुमार, नीरज तलवार, आरपी सिंह, जिप सदस्य अनुराधा, डॉ.अमित कौल, नवल किशन, सीडीपीईओ रवि कुमार, टीडब्लयूओ कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed