फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हर हाल में लडूंगा चुनाव, चाहे निर्दलीय सही : मनकोटिया

हर हाल में लडूंगा चुनाव, चाहे निर्दलीय सही : मनकोटिया

Sat, 14 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हर हाल में लडूंगा चुनाव, चाहे निर्दलीय सही : मनकोटिया
शाहपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। शनिवार को मेजर समर्थकों की कोर कमेटी की उनके घर ओम महल में बैठक हुई। इसमें शाहपुर हलके से मेजर के हर हाल में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

समर्थकों का साफ कहना था कि मनकोटिया को किसी भी पार्टी की टिकट मिले या न मिले, लेकिन वे विधानसभा का चुनाव हर हाल में लड़कर वर्ष 1982 का इतिहास दोहराएंगे। मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि उन्होंने किसी भी पार्टी में टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। जनता और समर्थक चाहते हैं तो वे हर हाल में चुनाव लड़ेंगे चाहे उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में क्यों न उतरना पड़े।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कहा कि वे भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और शाहपुर के विकास के मुद्दे को लेकर चुनावी समर में उतरेंगे। मनकोटिया ने कहा कि उन्होंने 1982 में भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर पहला चुनाव लड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और इस बार भी जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed