फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   8200 passengers transported by 190 buses of HRTC: Ajay

एचआरटीसी की 190 बसों से पहुंचाए 8200 यात्री : अजय

Sun, 07 Sep 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Sep 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
8200 passengers transported by 190 buses of HRTC: Ajay
कांगड़ा में पत्रकाराें से बातचीत करते एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और अन्य। -संवाद
कांगड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने मणिमहेश यात्रा में फंसे यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने शनिवार को कांगड़ा में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि निगम ने 190 बसों के माध्यम से लगभग 8200 यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

यात्रियों को निशुल्क पठानकोट और कांगड़ा पहुंचाया गया, ताकि वे सुरक्षित घर लौट सकें। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर के जरिए भी लगभग एक हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान निगम की कुछ बसों को नुकसान भी पहुंचा है। वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जिस बस से यात्रियों से किराया वसूला गया था, उस चालक व परिचालक को निशुल्क सुविधा की जानकारी नहीं थी। यात्रियों से उस दिन जो भी किराया लिया गया है, वे अपनी टिकट दिखाकर धर्मशाला, कांगड़ा और अन्य बस अड्डों से पैसे वापस ले सकते हैं। बाहरी राज्यों के यात्री अपनी टिकट उनके नंबर पर भेज सकते हैं, जिन्हें ऑनलाइन रिफंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बरसात में जल शक्ति, लोक निर्माण और वन विभाग को 22 कराेड़ 78 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें सरकार की ओर से मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed