फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बारात से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा

बारात से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा

Mon, 20 May 2019 01:04 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
बारात से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा
सेहरा बांधकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन

नूरपुर के मतदान केंद्र बरंडा में दूल्हे को देखकर मतदाता हैरान
शक्ति बोला- मैं समय निकाल सकता हूं तो और क्यों नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। लोकतंत्र के महापर्व को मनाने के लिए कोई भी पीछे नहीं रहा। बारात निकलने से पहले एक दूल्हा मतदान करने पहुंच गया। मतदाताओं की लाइन में सेहरा बंधे दूल्हे को देखकर हर कोई हैरान हो गया। यह वाकया नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की बरंडा पंचायत का है।

पंचायत के शक्ति सिंह की रविवार को शादी थी। शादी के दिन शक्ति सिंह के लिए वोट डालना मुश्किल था। लेकिन, जागरूक शक्ति सिंह ने लोकतंत्र के हवन कुंड में भी आहुति डालने की ठान रखी थी। बारात निकलने से पहले शक्ति सिंह मत का प्रयोग करने मतदान केंद्र बरंडा पर पहुंच गए। इतना ही नहीं, दूल्हे के साथ पंडित और घर के सदस्यों ने भी बारात के जाने से पहले पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। सेहरा बांध कर शक्ति सिंह ने पोलिंग बूथ मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर मैं शादी के व्यस्त समय के बावजूद निकाल सकता हूं तो सभी को मतदान के लिए आगे आकर राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में आहुति देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed