{"_id":"5ce1afc5bdec2207594b11fb","slug":"81558294469-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारंडा बूथ पर सीढ़ियां नहीं चढ़ पाए बुजुर्ग, नहीं किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारंडा बूथ पर सीढ़ियां नहीं चढ़ पाए बुजुर्ग, नहीं किया मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारंडा बूथ पर सीढ़ियां नहीं चढ़ पाए बुजुर्ग, नहीं किया मतदान
सुविधाएं न मिलने पर बुजुर्गों ने किया इंकार, लोगों ने की बूथ बदलने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मारंडा (कांगड़ा)। सुलह विधान सभा का मारंडा एक बूथ 43 बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए मुसीबत बन गया है। सुविधाएं न मिलने पर वोटरों ने मतदान करने से इंकार कर दिया। मारंडा में बनाए गए मतदान केंद्र विद्युत उपमंडल कार्यालय जाने के लिए दिव्यांग लोगों को परेशानी आई। इस मतदान केंद्र को जाने के लिए नाली पार करनी पड़ती है। इससे सुबह छह से नौ बजे तक नाली के ऊपर कोई स्लेब नहीं था। बाद में थोड़ा बहुत इसे ठीक भी किया गया। इसके बाद सीढ़ियां चढ़ना पड़ती थीं। इससे बुजुर्गों के जाने में दिक्कत आई।
असुविधा देख 95 वर्षीय मारंडा निवासी उजागर मल ने वोट करने से मना कर दिया। वे सीढ़ियां को नही चढ़ सकते हैं। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों ने मतदान केंद्र को लेकर विरोध भी जताया और भविष्य में मतदान केंद्र न बनाए जाने का प्रशासन से अनुरोध किया है। वहां मौजूद चुनाव अधिकारी सुलह एवं उपमंडल अधिकारी धीरा संजय स्वरूप ने बताया कि इसकी सूचना कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग को दे दी गई थी । इसे मौके पर बदला नहीं जा सकता था, लेकिन अगली बार यह बूथ बदल दिया जाएगा।