फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   महिला जनप्रतिनिधियों ने जानी सरकार की योजनाएं और कानून

महिला जनप्रतिनिधियों ने जानी सरकार की योजनाएं और कानून

Sun, 24 Feb 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला जनप्रतिनिधियों ने जानी सरकार की योजनाएं और कानून
महिला जनप्रतिनिधियों ने जानीं सरकारी योजनाएं
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला कांगड़ा की विभिन्न पंचायतों की महिला जन प्रतिनिधियों के लिए धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र शिमला और पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने संयुक्त रूप में किया। इसमें जिले के विभिन्न खंडों की महिला जन प्रतिनिधियों ने महिला और बच्चों से संबंधित कानूनों, महिला सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता, सरकारी योजनाओं, संवाद कौशल, नेतृत्व विकास विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा के सदस्य सचिव अमित मंडयाल ने महिला और बच्चों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। वहीं, पुलिस विभाग की रजनी ठाकुर ने महिला सुरक्षा के बारे में बताया। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के जिला वित्तीय साक्षरता सलाहकार रविंद्र सिंह राणा ने महिलाओं को वित्तीय समावेश की जानकारी महिलाएं बचत करके न केवल अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती हैं बल्कि अपनी बचत से आर्थिक गतिविधियां चला कर खुद को आर्थिक तौर पर भी आत्मनिर्भर बना सकती हैं। सेवानिवृत्त सीडीपीओ विद्या चौहान ने समेकित बाल विकास योजना के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सार्थकता तभी है यदि वे योजनाएं सही समय पर सही लाभार्थी तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed