फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भरे जाएं कम्प्यूटर शिक्षकों के 1191 पद

भरे जाएं कम्प्यूटर शिक्षकों के 1191 पद

Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
भरे जाएं कम्प्यूटर शिक्षकों के 1191 पद
धर्मशाला। कंप्यूटर शिक्षक 17-18 वर्षों से विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान कई कंपनियां आईं और शिक्षकों का शोषण करके चली गईं। लेकिन न तो सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के भविष्य की ओर ध्यान दिया और न ही उनके लिए कोई उचित नीति बनाई गई। यह बात कंप्यूटर शिक्षक संघ कांगड़ा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपे ज्ञापन में कही। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षकों के 1191 पद जल्द भरने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 सितंबर, 2017 को शिक्षा विभाग ने पीजीटी (आईपी) के 1191 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार पांच वर्षों का अनुभव रखने वाले व्यक्ति को वरीयता देने की बात कही थी, लेकिन किसी कारणवश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने इस प्रक्रिया को अस्थायी तौर पर रोक दिया। इस दौरान जो प्रक्रिया अंतिम चरण में थी, वह पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह इस अस्थायी रोक को खत्म करें, ताकि कंप्यूटर शिक्षकों को स्थायी रोजगार मिल सके। वहीं इस संदर्भ में कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रधान रोशन मेहता ने कहा कि इस दौरान सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed