फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जहां धंसा है एनएच, वहीं से लुढ़का टिप्पर

जहां धंसा है एनएच, वहीं से लुढ़का टिप्पर

Tue, 04 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जहां धंसा है एनएच, वहीं से लुढ़का टिप्पर
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी एनएच पर त्रिलोकपुर में बड़ा हादसा टल गया। त्रिलोकपुर में जहां एनएच धंसा है, वहीं से टिपर लुुढ़ककर नीचे गिर गया। चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। टिपर जब धंसे हुए एनएच के पास से गुजरने लगा, तो नीचे की ओर से जमीन बैठ गई और टिपर धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा। चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई। इसके बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद है। पुलिस चौकी कोटला की टीम मौके पर मौजूद रही। उन्होंनेे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। हादसे के बाद सभी वाहन 32 मील-त्रिलोकपुर-सोहल्दा-कोटला संपर्क मार्ग से होकर आ जा रहे हैं। इस कारण संपर्क मार्ग पर भी लंबा जाम लग रहा है। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री तो 32 मील एवं सोहल्दा से पैदल चलकर कोटला पहुंचे। उधर, कोटला चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार ने कहा कि त्रिलोकपुर में सड़क धंसने के कारण एनएच से वाहनों की आवाजाही बंद है। वाहनों को संपर्क सड़क से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


30 अगस्त से बंद है एनएच
बता दें कि पठानकोट-मंडी एनएच पर त्रिलोकपुर के पास 30 अगस्त को डंगा धंसा है। तब से लेकर अभी तक इस मार्ग की हालत ठीक नहीं हुई है। एनएच विभाग की दो जेसीबी मौके पर पहाड़ी से मलबा हटाने में लगी हुई हैं, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed