{"_id":"5b312d564f1c1b95598b610b","slug":"81529949526-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा के आवासीय परिसर के साथ लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा के आवासीय परिसर के साथ लगी आग
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
टांडा के आवासीय परिसर के साथ लगी आग
कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के आवासीय परिसर के साथ सोमवार दोपहर को अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें फैलने के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग कांगड़ा को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निशमन अधिकारी मणिराम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के साथ आग लगने की सूचना मिली। करीब आधा घंटा मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे लाखों का नुकसान होने से बचा लिया गया।