{"_id":"5b26a6e64f1c1b6a4d8b70ab","slug":"81529259750-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलरक्षकों के लिए सरकार बनाए स्थाई नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलरक्षकों के लिए सरकार बनाए स्थाई नीति
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जलरक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार
जलरक्षक संघ नूरपुर ने बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर(कांगड़ा)। जलरक्षक संघ नूरपुर की बैठक नूरपुर जोन के अध्यक्ष अरुण पठानिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जलरक्षकों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में 1600 रुपये मासिक मानदेय पर आईपीएच विभाग का काम कर रहे इन कर्मियों के लिए स्थायी पॉलिसी बनाने और छह-छह माह से वेतन न मिलने पर भी चर्चा की गई। जलरक्षकों ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में लगभग 6500 जलरक्षक आईपीएच विभाग का कार्य कर रहे हैं। आईपीएच विभाग उनसे 8 से 10 घंटे कार्य ले रहा है। ऐसे में सरकार जलरक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाए। बैठक में अध्यक्ष अरुण पठानिया, सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष अक्षय कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप, मनीष, विजय राहुल सेन, सागर, अशोक, संजीव, जसविंद्र, जोगिंदर और अनिल आदि मौजूद रहे।