{"_id":"5abd2a604f1c1bd8618b4613","slug":"81522346592-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूह बाजार के दर्जनों व्यापारियों को कब्जे हटाने के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूह बाजार के दर्जनों व्यापारियों को कब्जे हटाने के नोटिस
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-7 खूह बाजार को वन वे करने की मुहिम पर प्रशासन ने वीरवार को दर्जनों व्यवसायियों और अन्य लोगों को कब्जे हटाने के नोटिस जारी किए हैं। इसमें प्रशासन ने नामित पार्टियों को 11 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत में प्रस्ताव संख्या 175 के तहत 5 मई 2015 को नपं पार्षद ने खूह बाजार को वन वे करने के लिए नपं के माध्यम से एसडीएम बैजनाथ को पत्र सौंपा था। इसके बाद हाल ही में प्रशासन ने रेवेन्यू विभाग को वार्ड नंबर-सात का विस्तृत दौरा कर वहां पर हुए अवैध कब्जों की सूची बनाकर प्रशासन को सौंपने के आदेश दिए थे। इसके बाद वार्ड की पार्षद ने रेवेन्यू अधिकारी के साथ वार्ड की गलियों की पैमाइश करवाई थी। इसके बाद स्थानीय व्यवसायियों ने प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष भी रखा था। उधर, एसडीएम बैजनाथ विकास शुक्ला ने बताया कि प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू की है। यह मुहिम जारी रहेगी। अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही उन्हें अपना पक्ष रखने की तिथि निर्धारित कर दी है। निर्धारित तिथि के अंदर व्यवसायी अपना पक्ष रख सकते हैं।
---