{"_id":"5a60e3434f1c1ba0268b5245","slug":"81516299075-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के खेल मैदान पर ठेकेदार का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के खेल मैदान पर ठेकेदार का कब्जा
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद शर्मा
डरोह (कांगड़ा)। भवारना पंचायत के गांव भडगवार में ग्रामीण बच्चों और स्कूली छात्रों के खेल के मैदान पर इन दिनों एक ठेकेदार ने कब्जा कर लिया है। मैदान में लगे रेत, बजरी और कंकरीट के ढेरों से इसकी सुंदरता भी बदसूरत होने लगी है। मैदान को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां पर रेत बजरी की डंपिंग साइट हो। इससे जहां स्कूली बच्चों की खेल गतिविधियों पर विराम लगा है, वहीं सायंकाल गांव के बच्चों को खेलने और अन्य खेलों के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
मैदान के एक छोर से भडगवार गांव का रास्ता जाता है और इसी रास्ते से ठेकेदार अपने भारी भरकम रेत और बजरी से भरे वाहन गुजार रहा है। यहां से पैदल चलने वालों के लिए भी मुसीबत बन गई है। वहीं, दूसरे छोर पर गांव का सामुदायिक भवन है और साथ में ही प्राथमिक पाठशाला भी स्थापित है। खेलों के लिए स्कूल के बच्चे दिन, गांव के बच्चे सायंकाल और छुट्टी के दिन यहां गांव के युवा भी खेलते हैं। ऐसे में रेत और बजरी के ढेरों ने बच्चों की खेलों पर ब्रेक लगा दी है।
वर्षों पहले गांव की एक कमेटी ने उपायुक्त कांगड़ा के पास आवेदन कर मैदान केवल खेलकूद गतिविधियों के लिए आरक्षित करने की मांग उठाई थी। इस पर उपायुक्त ने उन्हें मैदान को अन्य गतिविधियों के प्रयोग के लिए साफ मना कर दिया था। शिवा युवा मंडल भडगवार के सदस्यों संजीव कुमार, आशीष धीमान, हैपी कटोच, आकाश, जयकिशन, मुकेश पवन, विनोद और अनिल आदि ने बताया कि ठेकेदार ने बिना किसी की अनुमति से ही मैदान में डंपिंग साइट बना दी है। अगर इसे तुरंत नहीं हटाया गया, तो वह इसकी शिकायत उपायुक्त कांगड़ा से करेंगे। उधर, लोनिवि के उप मंडलाधिकारी भवारना अनूप सूद ने बताया कि सड़क में कंकरीट का काम जारी है। इसलिए ठेकेदार ने खाली स्थान देखकर अपना सामान रखा होगा, लेकिन वे उसे किसी दूसरे स्थान पर रखने के आदेश देंगे। वहीं, ठेकेदार कुलबिंदर राणा ने बताया कि बहुत ही जल्दी सड़क का काम पूरा हो जाएगा और मैदान से सारा रेत बजरी उठा लेंगे। अगर मैदान को किसी प्रकार का कोई नुकसान होगा, तो वे इसे अपनी ओर से ठीक करवा देंगे।