{"_id":"59ecdbf14f1c1ba7678b7041","slug":"81508695025-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि खर्चने में विधायकों से पिछड़े मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि खर्चने में विधायकों से पिछड़े मंत्री
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में विधायक अपनी विधायक निधि खर्चने में मंत्रियों से आगे निकल गए हैं। पांच साल में जहां इंदौरा के आजाद विधायक मनोहर धीमान ने सबसे अधिक धनराशि विकास कार्यों के लिए जारी की है। वहीं, परिवहन मंत्री एवं नगरोटा बगवां के विधायक जीएस बाली और शहरी विकास मंत्री एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा अपनी विधायक निधि के तीन करोड़ रुपये भी पूरे खर्च नहीं कर पाए हैं। हालांकि, ऊर्जा मंत्री एवं फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया विधायक निधि खर्च करने में दूसरे नंबर पर हैं।
सरकार के एक अप्रैल 2013 से 31 जुलाई 2017 तक के कांगड़ा में विधायक निधि खर्चने के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इंदौरा के विधायक मनोहर धीमान पांच साल में कुल 308 विकास कार्यों के लिए 3,30,16000 रुपये जारी कर पहले नंबर पर हैं, जबकि मंत्री सुजान सिंह पठानिया 95 कार्यों के लिए 3,30,00000 रुपये जारी कर दूसरे और ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने 444 कार्यों के लिए 3,28,50000 रुपये खर्च कर तीसरे नंबर पर हैं। शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी ने पांच साल में विधायक निधि से 282 कार्यों के लिए 2,76,13,640 रुपये खर्च कर सबसे अंतिम स्थान पर हैं। मंत्री सुधीर शर्मा 231 कार्यों के लिए 2,85,42,473, मंत्री जीएस बाली 171 कार्यों के लिए 2,95,21527 और विस अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने 315 कार्यों के लिए 2,98,87,511 रुपये जारी कर तीन करोड़ रुपये का आंकड़ा को पार नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा नूरपुर से अजय महाजन ने 533 कार्यों के लिए 3,03,90000, कांगड़ा के विधायक पवन काजल 294 कार्यों के लिए 30,03,6360, सीपीएस एवं ज्वाली के विधायक नीरज भारती ने 273 कार्यों के लिए 3,10,05308, जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने 317 कार्यों के लिए 3,04,29,457, सीपीएस एवं सुलह के विधायक ने 285 कार्यों के लिए 3,21,29,830, बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल 295 कार्यों के लिए 3,14,38,428, जयसिंहपुर के विधायक यादवेंद्र गोमा ने 398 कार्यों के लिए 3,22,12,970 और देहरा के विधायक रविंद्र रवि ने 382 कार्यों के लिए 3,03,25000 रुपये विधायक निधि से जारी किए हैं।
---