फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सीएसआईआर में तैयार होंगे प्रशिक्षित गार्डनर

सीएसआईआर में तैयार होंगे प्रशिक्षित गार्डनर

Sat, 05 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीएसआईआर में तैयार होंगे प्रशिक्षित गार्डनर
पालमपुर (कांगड़ा)। सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान पालमपुर ने भारत सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत दो महीने का गार्डनर कोर्स शुरू किया है। घरों, पार्कों और होटलों के लिए लॉन और उद्यानों के सौंदर्यीकरण की देखभाल करने के लिए गार्डनर की जरूरत होती है। इस कोर्स में प्रशिक्षुओं को गार्डेनिंग से संबंधित तकनीकी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

इनमें पौधों की पहचान, उद्यान बनाए रखने, विभिन्न उपकरणों के उपयोग और तुरंत समस्या निवारण के लिए निर्णय लेने के कौशल का विकास इस प्रदर्शन कार्यक्रम में सिखाया जाएगा। इसमे लॉन, पेड़ों, झाड़ियों, मौसमी फूल और गमलों की देखभाल के बारे में सिखाया भी जाएगा। उन्हें पौधों, कीटों और बीमारियों, उनके नियंत्रण, जल निकासी की मिट्टी और पोषण संबंधी आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारियां दी जाएंगी। संस्थान के निदेशक डॉ संजय कुमार ने बताया कि गार्डनर कोर्स से युवाओं तकनीकी ज्ञान और पेशेवर कौशल में कुशल बनने की मदद मिलेगी। युवाओं को बागानों में फूलों की कलम बांधने, छंटाई, खरपतवार और कटाई में कौशल सुधार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

बुनियादी उपकरण और हाथ से संचालित मशीनों जैसे कि प्रूनर, ब्रश कटर, लॉन मोवर इत्यादि का इस्तेमाल भी इस कार्यक्रम में बताया जाएगा।
इनसेट....
विदेशों में भी गार्डनर की मांग : संजय
संस्थान के निदेशक डॉ संजय ने कौशल विकास कार्यक्रम को शुरू करते हुए बताया कि कौशलता प्राप्त गार्डनरस कि आवश्यकता भारत में ही नहीं। बल्कि विदेशों में भी है। इस पाठ्यक्रम को विभिन्न प्रशिक्षकों के व्याख्यान, मल्टीमीडिया एड्स, समूह चर्चा, नर्सरी के दौरे के साथ प्रशिक्षुओं को गार्डन को विकसित करने का प्रोजेक्ट करने का मौका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
सेहत के लिए फायदेमंद गार्डनिंग
गार्डेनिंग से न केवल आजीविका अर्जित कर सकते हैं, बल्कि इनसे आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। आजकल की कार्यशैली में निरंतर बदलाव के कारण अल्पावधि में लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। लेकिन, जब कार्य तनाव गंभीर हो जाता है, तो यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है। इस कारण तनाव, चिड़चिड़ापन, सरदर्द, रक्तचाप, अवसाद और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं आम हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed