फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   80 youth registered in employment fair, 60 selected

Kangra News: रोजगार मेले में 80 युवाओं का पंजीकरण, 60 का हुआ चयन

Fri, 29 Nov 2024 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 Nov 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
80 youth registered in employment fair, 60 selected
युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : कमलेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में आयोजित रोजगार मेले में क्षेत्र के 80 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया, जिनमें से 60 अभ्यर्थियों का चयन कंपनियों ने किया। रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के साथ आईटीआई प्रशिक्षितों ने भाग लिया।
प्रदेश के युवाओं को सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में वीरवार को आयोजित रोजगार मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंची क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही।
विज्ञापन

रोजगार मेले में नालागढ़ की दो निजी कंपनी मेसर्स बेक्टर क्रिमिका और संधार टेक्नोलॉजिक यूनिट ने भाग लिया। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 13 से 15 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। विधायक कमलेश ठाकुर ने रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले युवाओं को उनके चयन पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नौकरी पाने वाले विशाल राणा, कुसुम, शुभम भाटी, सूरज, लक्की, अंकित, रजत, गगनदीप और आदित्य चौहान ने खुशी प्रकट करते हुए सरकार का धन्यवाद किया। कमलेश ठाकुर ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों से युवाओं को नौकरी के लिए विभिन्न जगहों पर भटकने से राहत मिलती है साथ ही इंटरव्यू के लिए किस तरह से तैयारी करें उसमें भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी क्षेत्र के युवाओं के लिए इसी प्रकार के और प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed