फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   80 police personnel and home guards will be deployed at the Panchbhishma fairs.

Kangra News: पंचभीष्म मेलाें में 80 पुलिस कर्मी और होमगार्ड रहेंगे तैनात

Sat, 01 Nov 2025 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
80 police personnel and home guards will be deployed at the Panchbhishma fairs.
कांगड़ा। जयंती माता मंदिर में शनिवार से शुरू होने वाले पंच भीष्म मेलाें काे लेकर कांगड़ा प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेलाें के दौरान लगभग 80 पुलिसकर्मी और होमगार्ड सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। मेलाें को लेकर अन्य विभागों ने भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए सभी संबंधित विभागाें काे एसडीएम कांगड़ा ने पहले ही बैठक के दौरान दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा के नंदरूल गांव की पहाड़ियों पर स्थित जयंती माता मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शनिवार से पंचभीष्म मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस दाैरान मंदिर आने वाले भक्ताें काे किसी प्रकार की काेई परेशानी न हाे, इसके लिए कांगड़ा प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सड़क, बिजली-पानी और अन्य सुविधाओं को लेकर सभी विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर के पुजारी नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार से पंचभीष्म मेले शुरू हाे रहे हैं, इसके लिए मंदिर की ओर से भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार काे भक्ताें की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खाेल दिए जाएंगे। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मेलाें के दाैरान यातायात व्यवस्था और अन्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 80 पुलिस और हाेमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं जो पांच दिन तक यातायात और सुरक्षा काे देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed