फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   7,341 cases settled in a single day at Lok Adalat

Kangra News: लोक अदालत में एक ही दिन में 7,341 मामलों का निपटारा

Sun, 14 Dec 2025 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 14 Dec 2025 08:34 AM IST
विज्ञापन
7,341 cases settled in a single day at Lok Adalat
धर्मशाला/जसूर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के न्यायालयों में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत वादी और प्रतिवादियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई। आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अदालतों में हजारों लंबित मामलों का निपटारा किया गया। शनिवार को जिलेभर में कुल 11,539 मामले सुनवाई के लिए लगाए गए थे, जिनमें से 7,341 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन

इन फैसलों के जरिए कुल 13 करोड़ 58 लाख 94 हजार 176 रुपये की सेटलमेंट राशि (समझौता राशि) प्राप्त हुई। लोक अदालत का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक सिंह ठाकुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश चिराग भानू सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

अदालत में मुख्य रूप से प्री-लिटिगेशन, चेक बाउंस, धन वसूली, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, धारा 125 (भरण-पोषण), मोटर दुर्घटना क्लेम, वैवाहिक विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों का समाधान किया गया। नूरपुर क्षेत्र में भी लोक अदालत में लोगों की भारी भीड़ रही और लंबित मामलों का त्वरित निपटारा हुआ। अतिरिक्त सत्र न्यायालय में न्यायाधीश हितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में 100 मामले रखे गए। इनमें से 76 मामलों का निपटारा हुआ। यहां करीब 54 लाख रुपये की समझौता राशि प्राप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज कोर्ट में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं एसीजेएम दीपाली गंभीर की अदालत में रिकॉर्ड 328 मामलों (कुल 336 में से) का निपटारा किया गया। इनमें से 310 मामले अकेले मोटर वाहन अधिनियम के थे। यहां 6.70 लाख रुपये की राशि जमा हुई। इसके अलावा इंदौरा और जवाली की अदालतों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed