फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   723 students gave the entrance exam of Jawahar Navodaya

Kangra News: 723 छात्रों ने दी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 19 Jan 2025 06:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Jan 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
723 students gave the entrance exam of Jawahar Navodaya
डमटाल/ नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में शनिवार को 391 छात्र-छात्राओं ने नवोदय प्रवेश परीक्षा दी। प्रधानाचार्य मोहन शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में 463 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, इनमें से 72 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में ऑब्जर्वर अतुल रैना जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला से जबकि किरण बाला इंदौरा ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन सभी अध्यापकों की टीम ने किया।
विज्ञापन

वहीं, जवाहर नवोदय परीक्षा में छठी कक्षा के लिए ब्लॉक नगरोटा सूरियां और जवाली के 332 छात्रों ने परीक्षा दी। जवाहर नवोदय में प्रवेश के लिए शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां में ब्लॉक नगरोटा सूरियां और जवाली के 332 छात्रों ने परीक्षा दी। विशेष रूप से जवाहर नवोदय स्कूल से आई टीम की देखरेख में ब्लॉक नगरोटा सूरियां के अध्यापक गणों ने परीक्षा में अपनी ड्यूटी निभाई। नगरोटा सूरियां स्कूल प्रधानाचार्य हरभजन सोहल ने बताया कि इस परीक्षा के लिए दोनों ब्लॉकों के 375 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 43 छात्र अनुपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed