{"_id":"5c9bb7ffbdec22146d707835","slug":"71553709055-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा-चंबा के 9 करोड़ में बिक 11 टोल बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा-चंबा के 9 करोड़ में बिक 11 टोल बैरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ करोड़ में बिके कांगड़ा-चंबा के 11 टोल बैरियर
प्रशासन ने इस वर्ष जुटाया एक करोड़ का अतिरिक्त राजस्व
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। राजस्व जिला नूरपुर के जाच्छ स्थित उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय के तहत 2019-20 के लिए टोल बैरियर के आवंटन की प्रक्रिया एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
इस राजस्व जिला के तहत कांगड़ा जिला के 10 और चंबा जिला के एक टोल बैरियर को विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 9 करोड़ 17 लाख रुपये में आवंटित किया। इन टोल बैरियर का वर्ष 2019-20 के लिये आवंटन बहादुर सिंह पुत्र करतार सिंह गांव खेर तहसील फतेहपुर के नाम किया गया। राज्य को वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान इनके आवंटन से 8 करोड़ 5 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि वित्त इस वर्ष इन टोल बैरियर के आवंटन के लिये 8 करोड़ 85 लाख 50 हजार रुपये का न्यूनतम आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया था। इनके आवंटन से राज्य को आगामी वित्त वर्ष में 1 करोड़ 12 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, इससे राजस्व में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी रविंद्र कुमार, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रमोध शर्मा, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी अमर नाथ शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।