{"_id":"5c967d70bdec22143356cfdc","slug":"71553366384-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति पेयजल पाइप तोड़ी तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति पेयजल पाइप तोड़ी तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति पेयजल पाइप तोड़ी तो होगी कार्रवाई
आईपीएच विभाग शाहपुर की उपभोक्ताओं को दो टूक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। गर्मी के सीजन में पीने के पानी का दुरुपयोग करने और पेयजल पाइप तोड़ने या कोई नुकसान पहुंचाने वालों पर आईपीएच विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। आईपीएच विभाग ने शाहपुर मंडल के उपभोक्ताओं और लोगों को चेताया है कि निजी निर्माण कार्य के चलते जेसीबी या अन्य तरीके से खुदाई करते समय पानी की पाइप टूटती है, तो इसकी सारी जिम्मेदारी खुदाई करने और करवाने वाले की होगी तथा क़ानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सारे नुकसान की भरपाई भी उसे ही करनी पड़ेगी। उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव महाजन ने कहा कि उनके पास इस तरह की कुछ शिकायतें आई थीं कि बिना विभाग को सूचित किए पेयजल पाइपों को नुकसान पहुंचाया गया है। यदि कहीं किसी निर्माण कार्य में विभागीय पेयजल पाइप अड़चन पैदा करती है तो वे विभागीय अधिकारियों से बात करें।