फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   परमार ने 16 करोड़ से बनने बाली सात सड़कों का किया भूमि पूजन

परमार ने 16 करोड़ से बनने बाली सात सड़कों का किया भूमि पूजन

Thu, 31 Jan 2019 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
परमार ने 16 करोड़ से बनने बाली सात सड़कों का किया भूमि पूजन
सुलह विस क्षेत्र में 16 करोड़ ने बनेंगी सात सड़कें
विज्ञापन

मंत्री विपिन परमार ने किया भूमि पूजन, परौर में लोक भवन का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने वीरवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र की 16 करोड़ रुपये से बनने बाली सात सड़कों का निरीक्षण और भूमि पूजन किया। इसमें मंत्री ने 4.52 करोड़ रुपये से बनने बाली परौर-झज्जर-सुलह सड़क एवं

न्यूगल खड्ड पर बनने वाले पुल और 3.17 करोड़ रुपये से सलोह-रैपुर सड़क और सून खड्ड पर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। परमार ने कहा कि 17 करोड़ रुपये से परौर-पुढ़वा तक सड़क का सुधारीकरण और विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8.09 करोड़ रुपये से भवारना से हैंजा, छाराड़ा से हार बोदा, मंगेहर से पीरा भाडल देवी से कथियाड़ा और ठंडोल से खैरा बुहला सड़कों का भूमि पूजन किया। परौर में 30 लाख रुपये मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास किया। दैहण में 15 लाख रुपये से बने मरांडा दैहण से बाग बुहला संपर्क मार्ग का लोकार्पण भी किया। ब्रिक्स के तहत सुलह क्षेत्र के लिए 37 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। इससे गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्या का निदान होगा। इससे क्षेत्र की 10 पंचायतों परौर, पनापर, गग्गल खास, दरंग, धोरण, धनेटा, खड़ोठ, रमेड़, पुन्नर और मालनू में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। योजना के तहत सात ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे। परौर से धीरा तक पेयजल की पुरानी पाइप पर 5.44 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। दरंग धोरण घनेटा कुहल के निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपये और सिंचाई योजना खरौट के लिए पौने तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मंत्री ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत 118 पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे। मुख्यमंत्री आवास योजना के 27 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मधु गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर और सुखदेव मसंद, जिला महामंत्री हरिदत्त शर्मा, संयोगिता परिहार, परौर की प्रधान सपना राणा, उप प्रधान अश्वनी, प्रधान सलोह मिलाप चंद खुराना, प्रवीण शर्मा, प्रिंस जंवाल, त्रिलोक राणा, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा और डीएसपी विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed