{"_id":"5b6b0e704f1c1b05468b69b7","slug":"71533742704-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने के हो रहे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने के हो रहे प्रयास
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने को सरकार प्रयासरत
देहरा में बोले, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को देहरा में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पूर्व देहरा में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिमाचल में बीपीएल मुक्त हिमाचल की कल्पना की है और इसके लिए सरकार ने सभी तरह के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के चयन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 29 अप्रैल के बीच पूरी की है। सरकार का यह प्रयास है कि बीपीएल परिवारों को उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, कृषि और बागवानी की योजनाओं से जोड़ा जाए। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।