फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्थानीय निकायों को खाद्य आपूर्ति विभाग से मिलेगा सीमेंट

स्थानीय निकायों को खाद्य आपूर्ति विभाग से मिलेगा सीमेंट

Sun, 31 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय निकायों को खाद्य आपूर्ति विभाग से मिलेगा सीमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर(कांगड़ा)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो विभाग सौंपा है। वह सीधे तौर पर जनता से जुड़ा हुआ है। लिहाजा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जनता तक समय पर सस्ते राशन की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को महीने का कोटा लेने के लिए बार-बार राशन डिपुओं के चक्कर न काटने पड़ें।
कैबिनेट मंत्री किशन कपूर रविवार को नूरपुर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने नूरपुर हलके के विधायक राकेश पठानिया का स्वागत किया। किशन कपूर ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों को मिलने वाली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उनके विभाग में सुधार की जरूरत है। जनता और विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आवश्यक सुधार लाया जाएगा। सरकार भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और गरीब जनता का शोषण भी सहन नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं मामले विभाग के माध्यम से कई अस्पतालों में सरकारी दवाइयों की दुकानें भी चलाई जा रही हैं। लिहाजा मरीजों की सहूलियत को मद्देनजर रखते हुए दवाइयों की दुकानों में भी सुधार लाया जाएगा, ताकि लोगों को सरकारी दवाओं की दुकान पर सस्ती और क्वालिटी की दवाइयां मिल सके। इसके अलावा स्थानीय निकायों के साथ पंचायतीराज संस्थाओं को विभाग के माध्यम से सीमेंट की आपूर्ति की व्यवस्था को भी दोबारा बहाल किया जाएगा ताकि सरकारी विभागों को सस्ता और समय पर सीमेंट मिल सके। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महासचिव कृपाल परमार, इंदौरा की विधायक रीता धीमान, भाजपा नेता रणजीत पठानिया, महेंद्र सिंह, पूर्व जिप सतपाल धीमान, राजेश काका, होशियार सिंह, डॉ. सतीश शर्मा, रणवीर सिंह, अशोक शर्मा शिब्बू, मंडलाध्यक्ष लेखराज, बीडीसी रमेश कौशल, विनोद महाजन, अंशुल कोरला और संजय पंजौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed