फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शांता के बाद परमार सुलह से पहुंचे बड़े पद पर 16-29-08

शांता के बाद परमार सुलह से पहुंचे बड़े पद पर 16-29-08

Wed, 27 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
शांता के बाद परमार सुलह से पहुंचे बड़े पद पर 16-29-08
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)। पुनर्सीमांकन के बाद प्रदेश के सबसे बड़े विधान सभा क्षेत्र के रूप में उबरे सुलह से विजयी रहे विपिन परमार को उनके अपने जिले में मजबूत संगठन के साथ जुड़ाव के कारण ही बतौर इनाम मंत्री पद से नवाजा गया है। अकेले उपमंडल पालमपुर की बात करें तो यहां की चार सीटों सुलह, बैजनाथ, जयसिंहपुर और पालमपुर में से तीन सीटों पर भाजपा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज करवाई है। साथ ही विपिन परमार को उनकी वरिष्ठता के आधार पर भी मंत्री पद मिला है।
परमार इससे पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह कर काम कर चुके हैं। परमार चूंकि अन्य कई विधायकों से वरिष्ठ हैं। प्रदेश को मुख्यमंत्री देने वाला यह हल्का शांता कुमार की गंगोत्री कहलाता है, लेकिन उनके बाद अब तक इस हलके से किसी भी विधायक को बड़ी जिम्मेवारी या मंत्री पद नहीं मिला। विपिन परमार के वर्ष 1998-2003 के कार्यकाल में उन्हें खादी बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया था, जबकि इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में जगजीवन पाल को मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

विपिन परमार के मंत्री बनने से जहां सुलह में विकास कार्यों को गति मिलेगी, वहीं उनके मंत्री बनने से पूरे हलके में खुशी की लहर है। बतौर मंत्री शपथ लेने के बाद खुद विपिन परमार का कहना है। कि उन्हें जिस भी प्रकार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उसे वे बखूबी निभाएंगे और पूरे प्रदेश में एक समान विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मंत्री बनने पर सुलह मंडल ने दी परमार को बधाई
सुलह भाजपा मंडल ने विपिन परमार को मंत्री बनने पर बधाई दी है। इस मौके पर सुलह मंडल अध्यक्ष कैप्टन देसराज शर्मा, माधो राम शर्मा, महामंत्री सुखदेव, जिला महामंत्री हरिदत्त शास्त्री, बीना श्रीवास्तव, रागिनी रकवाल, चंद्रवीर पाल, राकेश गुलेरिया, रतन चंद चौधरी, ज्ञान चंद, कश्मीर सिंह, होशियार सिंह गुलेरिया, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार, नरेश कुमार, भूपिंदर भुप्पी, दया पठानिया, प्रताप सूद, पवन कपूर, शशि कुमार, राजिंद्र गुलेरिया, कर्ण सिंह मसंद, त्रिलोक राणा, ओम प्रकाश चौधरी, विनोद कुमार, बलदेव जंवाल, अधिराज सूद, शुभम सूद, राकेश शर्मा, सौरभ, अंकुर कटोच, राजीव सूद, अनिल बख्शी, पराक्रम गुलेरिया, मनोज शर्मा, सुरिंद्र जंवाल, प्रीतनाथ, मनु कुमार, मिलाप चंद खुराना और अश्वनी पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed