{"_id":"5a131c454f1c1b6a678bcd81","slug":"71511201861-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलेट पेपर चैक करके कांग्रेस को डलवाए जा रहे वोट : अरूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलेट पेपर चैक करके कांग्रेस को डलवाए जा रहे वोट : अरूण
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार कूका ने आरोप लगाया है कि नगरोटा बगवां में विरोधी पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की है। कूका ने प्रेस वार्ता में कहा कि सत्ता पक्ष और कुछ विभागों के अधिकारियों की ओर से इस क्षेत्र से चुनावी ड्यूटी पर तैनात कुछ कर्मचारियों को पूर्व मंत्री के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया जा रहा है। उनके बैलेट को अपने पास मंगवा कर उसे उनके सामने टिक करने को कहा जा रहा है। यह उनके मताधिकार का हनन है। चुनाव आयोग की भूमिका को भी संदिग्ध बताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को कुछ अधिकारियों के सत्ता पक्ष में खुलकर काम करने की शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद वे सरेआम सत्ता पक्ष के लिए काम करते रहे। चुनाव दौरान आचार संहिता के बावजूद विधान सभा क्षेत्र के कई स्थानों पर सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग किया गया। कई स्थानों पर चुनाव दौरान विकास कार्य करके मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उनके पास इसके तरह के कई सबूत हैं, जिन्हें वे दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष पेश करेंगे।