फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   औपचारिकताओं के फेर में उलझ गए रोपवे

औपचारिकताओं के फेर में उलझ गए रोपवे

Sun, 22 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
औपचारिकताओं के फेर में उलझ गए रोपवे
धर्मशाला। जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे और चामुंडा-हिमानी चामुंडा रोपवे औपचारिकताओं के फेर में उलझ कर रह गए हैं। शिलान्यास के लंबे समय बाद भी दोनों रोपवे का काम तक शुरू नहीं हो सका है। पीपीपी मोड पर बनने वाले दोनों रोपवे का सर्वे काफी समय पहले पूरा हो चुका है, लेकिन विभागीय औपचारिकताओं में फंस कर इनका निर्माण शुरू नहीं हो सका है। वर्ष 2015 में सरकार ने दोनों रोपवे के निर्माण की मंजूरी देकर दो साल में इनके निर्माण का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन

17 जनवरी 2016 में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रोपवे का शिलान्यास किया। रोपवे को पर्यावरण विभाग की मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन सूत्रों की मानें तो टीसीपी और एविएशन की मंजूरी न मिलने के चलते रोपवे का निर्माण अधर में लटका है। वहीं, हिमानी चामुंडा रोपवे का शिलान्यास 22 जून, 2015 को सीएम ने किया था और निजी कंपनी को इसके निर्माण का जिम्मा सौंपा गया लेकिन कंपनी अभी तक सर्वे से आगे नहीं बढ़ सकी है। सूत्रों की मानें तो कंपनी के प्रस्ताव पर वन विभाग ने कुछ आपत्तियां लगाई हैं जिनका कंपनी अभी तक समाधान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बाक्स
धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे
प्रस्तावित लागत- 145 करोड़
कुल दूरी - 2.2 किलोमीटर
कुल टर्मिनल- 2
खासियत : धर्मशाला से मैक्लोडगंज 5 मिनट में पहुंचा जा सकेगा

हिमानी चामुंडा रोपवे
प्रस्तावित लागत- 289 करोड़
कुल दूरी - 5.5 किलोमीटर
कुल टर्मिनल- तीन
खासियत : हिमानी चामुंडा की दूरी महज 18 मिनट में तय होगी
बाक्स
त्रियुंड रोपवे को नहीं मिले निवेशक
वर्ष 1991 में तत्कालीन शांता कुमार सरकार ने धर्मकोट से त्रियुंड तक रोपवे का शिलान्यास किया था, लेकिन इस रोपवे के निर्माण के लिए कोई भी निवेशक सामने न आने से दशकों बाद भी इसका निर्माण नहीं हो सका। वर्तमान सरकार ने भी त्रियुंड तक रोपवे निर्माण की योजना बनाई, लेकिन फिजिबिलिटी रिपोर्ट में खरा न उतरने पर बाद में यह योजना त्याग दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट----------
प्रदेश सरकार ने धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे के निर्माण के लिए टेंडर सहित अन्य औपचारिकताएं अरसे पहले ही पूरी कर दी हैं। तकनीकी दिक्कतों के चलते इसका निर्माण अभी शुरू नहीं हो सका है। रोपवे का काम जल्द पूरा होगा।

- सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री
कोट-------
-कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला और हिमानी चामुंडा रोपवे के निर्माण को लेकर झूठे वायदे ही किए हैं जिसका उदाहरण अब तक दोनों रोपवे का काम शुरू नहीं होना है।
- किशन कपूर, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed